Taxes
यह ब्लॉग आयकर कैलेंडर की महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी देता है, ताकि आप समय पर आयकर रिटर्न दाखिल कर सकें और जुर्माने से बच सकें। इसमें असेसमेंट और फाइनेंशियल ईयर का महत्व, रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथियां, अग्रिम टैक्स के भुगतान की तिथियां और अन्य आवश्यक जानकारी शामिल है।
आप यदि आय अर्जित करते हैं और इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं, तो यह जानना ज़रूरी है कि टैक्स फाइलिंग के लिए कौन-कौन सी महत्वपूर्ण तारीखें हैं। चाहे आप वेतनभोगी हों या खुद का व्यवसाय करते हों, आपके लिए टैक्स की योजना बनाना और समय पर रिटर्न फाइल करना आवश्यक है।
इस लेख में हम आपको टैक्स कैलेंडर से संबंधित सभी प्रमुख तारीखों के बारे में जानकारी देंगे जिससे आप समय पर टैक्स फाइलिंग कर सकें और किसी भी तरह की पेनल्टी से बच सकें। इससे पहले कि हम टैक्स कैलेंडर की तिथियों पर जाएं, आइये समझते हैं, असेसमेंट ईयर (AY) और फाइनेंशियल ईयर (FY) का क्या महत्व है।
नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होते ही, आपको टैक्स के लिए अपनी निवेश योजना शुरू कर देनी चाहिए, ताकि आप समय पर सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर सकें। नीचे दी गई प्रमुख तिथियों पर ध्यान रखें:
फाइनेंशियल ईयर के अंत (31 मार्च) के बाद, आपको 31 जुलाई तक उस वर्ष की आय का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना होता है। यदि आपकी आय ₹2.5 लाख (60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों के लिए ₹3 लाख और 80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹5 लाख) से अधिक है, तो रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है।
रिटर्न फाइलिंग के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें:
रिटर्न दाखिल करने से छूट प्राप्त करदाता:
यदि आप 31 जुलाई तक रिटर्न फाइल नहीं कर पाए हैं, तो आप इसे 31 मार्च (असेसमेंट ईयर की समाप्ति) से पहले या असेसिंग ऑफिसर के मूल्यांकन पूरा होने पर, जो पहले हो, फाइल कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, यदि आपने FY 2023-24 (AY 2024-25) के लिए रिटर्न नहीं फाइल किया, तो आप इसे 31 मार्च 2025 तक लेट रिटर्न के रूप में दाखिल कर सकते हैं।
लेट फाइलिंग पर जुर्माना:
फाइनेंशियल ईयर 2018-19 से, सरकार ने लेट रिटर्न फाइल करने पर धारा 234F के तहत जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है। अधिकतम ₹10,000 तक जुर्माना हो सकता है, हालांकि ₹5 लाख से कम आय वाले करदाताओं के लिए यह जुर्माना ₹1,000 है।
यदि आप ईएलएसएस, एफडी, पीपीएफ, बीमा आदि में टैक्स बचत निवेश करना चाहते हैं, तो संबंधित फाइनेंशियल ईयर के 31 मार्च तक ऐसा करना आवश्यक है, ताकि कटौती का दावा कर सकें।
अग्रिम टैक्स उन करदाताओं के लिए आवश्यक है, जिनकी आय स्रोत पर कर की कटौती (TDS) के माध्यम से कवर नहीं होती है। आपको निम्नलिखित तिथियों पर अग्रिम टैक्स का भुगतान करना होगा:
अग्रिम टैक्स की इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए, आप समय पर टैक्स भुगतान कर सकते हैं और जुर्माने से बच सकते हैं।
वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए अग्रिम टैक्स अनिवार्य नहीं होता, लेकिन स्वरोजगार या अन्य आय स्रोत वाले करदाता के लिए यह जरूरी होता है।
अगर आप कोई संपत्ति खरीद रहे हैं, तो आपको भुगतान से पहले 1% टीडीएस काटकर इसे IT विभाग में जमा करना होता है। इसके लिए फॉर्म 26QB उस महीने के तीस दिन के अंदर भरना जरूरी होता है, जिसमें टीडीएस काटा गया हो।
वित्तीय वर्ष की शुरुआत में, आपके नियोक्ता द्वारा फॉर्म 12BB जमा करने का निर्देश दिया जाएगा। यह फॉर्म टीडीएस का आकलन करने में सहायक होता है और इसमें कटौती के लिए योग्य निवेशों की जानकारी भरनी होती है। इन दस्तावेजों का प्रूफ वित्तीय वर्ष के अंत तक जमा करना जरूरी होता है।
यदि आपकी आय छूट सीमा से कम है, तो आप फॉर्म 15G (गैर-वरिष्ठ नागरिकों के लिए) और फॉर्म 15H (वरिष्ठ नागरिकों के लिए) जमा कर सकते हैं ताकि बैंक आपके ब्याज आय पर टीडीएस न काटे।
यह लेख सामान्य जानकारी हेतु है और किसी प्रकार की सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले विशेषज्ञ सलाह लें।