ग्रुप हेड – रिटेल ब्रांच बैंकिंग, ऑल्टरनेट बैंकिंग चैनल एंड पार्टनरशिप और रिटेल ट्रेड और फॉरेक्स, एच डी एफ सी बैंक

श्री एस. संपत कुमार

श्री एस. संपत कुमार – एच डी एफ सी बैंक के वेस्ट और साउथ रीजन के रिटेल ब्रांच बैंकिंग, रिटेल ट्रेड और फॉरेक्स और ऑल्टरनेटिव बैंकिंग चैनल और पार्टनरशिप सेगमेंट के ग्रुप हेड हैं.

अपनी पिछली बैंक की जॉब में, श्री कुमार ने रिटेल लायबिलिटी पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने का ज़िम्मा संभाला था, जिसके तहत उनका काम ऑफशोर और ओवरसीज़ ब्रांच के लिए प्रोडक्ट और सॉल्यूशन ऑफर करना, प्राइवेट बैंकिंग ग्रुप प्रोडक्ट और रिसर्च, ATM, डीमैट, वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर और बिज़नेस बैंकिंग ग्रुप प्रोडक्ट को और भी सशक्त बनाना शामिल था.

अगस्त 2000 में बैंक से जुड़ने से पहले, श्री कुमार ने Integrated Finance Company Ltd के साथ काम किया.

तीन दशकों से भी ज़्यादा समय का अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल श्री कुमार ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें 2008 में इंडियन प्राइवेट बैंकिंग की सबसे बड़ी डील; 2014 में बैंक को FCNR (B) के कलेक्शन में अग्रणी बनाना और बैंक के लिए विकास की एक सफल राह तैयार करना आदि शामिल है, साथ ही, इनकी और भी कई अन्य उपलब्धियां हैं.

श्री कुमार University of Madras, तमिलनाडु के छात्र रहे हैं. अपने निजी समय में वे गोल्फ खेलना पसंद करते हैं. वे दिव्यांगजनों के लिए अपना टैलेंट दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करने में गहरी रुचि रखते हैं.