Platinum Debit Card

पहले से भी कई अधिक फायदे

सुरक्षा लाभ

  • एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी धोखाधड़ी की गतिविधियों से चिप कार्ड को सुरक्षित करती है.

बैंकिंग लाभ

  • निश्चिंत रहें, कार्ड खोने/चोरी होने के मामले में आप पर किसी प्रकार की देयता नहीं लागू होगी.

Print

अतिरिक्त लाभ

कार्ड के बारे में अधिक जानें

कैशबैक पॉइंट्स के नियम व शर्तें

हाई-एंड ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया प्रीमियम एच डी एफ सी बैंक डेबिट कार्ड. आसान शॉपिंग का लाभ उठाएं, विशेष छूट के साथ अधिक बचत करें, अधिक कैशबैक पॉइंट्स कमाएं और आसानी से कैशलेस बनें.

  • Swiggy पर 5% की छूट, प्रति कैलेंडर महीने में 150 तक कैशबैक पॉइंट्स. नियम व शर्तें जानने के लिए यहां क्लिक करें.
  • BookMyShow के माध्यम से बुक की गई टिकट पर 25% की छूट, प्रति कैलेंडर माह 250 तक कैशबैक पॉइंट्स. नियम व शर्तें जानने के लिए यहां क्लिक करें.
  • ₹ 200/- से अधिक के अंतर्राष्ट्रीय खर्चों पर 5 कैशबैक पॉइंट्स प्रति कैलेंडर माह अधिकतम 350 कैशबैक पॉइंट्स तक. नियम व शर्तें जानने के लिए यहां क्लिक करें.

नियम व शर्तें:

  • कैशबैक पॉइंट्स केवल ऊपर दी गई कैटेगरी के लिए उपलब्ध हैं
  • उपरोक्त ऑफर केवल ई कॉम/POS/कॉन्टैक्टलेस ट्रांज़ैक्शन पर मान्य है
  • ग्राहक ट्रांज़ैक्शन की तिथि से 2 कार्य दिवसों के भीतर नेटबैंकिंग में कैशबैक पॉइंट्स देख सकते हैं. हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी के मामले में, कैशबैक अगले महीने की 30 तारीख तक जमा कर दिया जाएगा
  • नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से आसानी से पॉइंट्स रिडीम करें.
  • न्यूनतम रिडेम्पशन: 250 पॉइंट्स. उपलब्ध पॉइंट्स के आधार पर कोई अधिकतम लिमिट नहीं है.
  • प्रोडक्ट फीचर कैशबैक पॉइंट्स 12 महीनों के लिए रिडेम्पशन के लिए उपलब्ध होंगे, जिसके बाद कैशबैक पॉइंट्स लैप्स हो जाएंगे.
  • प्रमोशनल कैशबैक पॉइंट्स, अगर कोई हो, 3 महीनों में समाप्त हो जाएंगे.
  • अकाउंट बंद करने के बाद ग्राहक कैशबैक पॉइंट्स को रिडीम नहीं कर सकते हैं.
  • अगर कार्ड नए डेबिट कार्ड वेरिएंट में अपग्रेड किया जाता है, तो मौजूदा डेबिट कार्ड वेरिएंट में कैशबैक पॉइंट्स ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे.
  • कैशबैक पोस्टिंग अकाउंट लेवल पर की जाएगी, उदाहरण के लिए. जॉइंट अकाउंट में 2 कार्ड होल्डर हैं, दोनों कार्ड पर सभी पात्र ट्रांज़ैक्शन के लिए कैशबैक प्रति माह 750 पॉइंट्स पर सीमित किया जाएगा.

कैसे रिडीम करें?

नेट बैंकिंग के माध्यम से
लॉग-इन > भुगतान करें > कार्ड > डेबिट कार्ड > डेबिट कार्ड का विवरण > एक्शन > रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करें.

CashBack Redemption Process

कार्ड मैनेजमेंट और कंट्रोल

  • RBI के दिशानिर्देशों, RBI/2019-2020/142 DPSS.CO.PD नं. 1343/02.14.003/2019-20 दिनांक 15 जनवरी 2020 के अनुसार, जारी किए गए सभी डेबिट कार्ड 1 अक्टूबर 2020 से केवल घरेलू उपयोग (PoS और ATM) के लिए सक्षम होंगे और घरेलू (ई-कॉमर्स और कॉन्टैक्टलेस) और अंतर्राष्ट्रीय उपयोग के लिए अक्षम कर दिए जाएंगे. यह यूज़र की सुविधा को बेहतर बनाने और कार्ड ट्रांज़ैक्शन की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए है. 

  • आप ATM / PoS / ई-कॉमर्स / कॉन्टैक्टलेस भुगतान की सुविधा के लिए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रांज़ैक्शन लिमिट को ऐक्टिव कर सकते हैं या उनमें बदलाव कर सकते हैं. इसके लिए कृपया MyCards / PayZapp / नेटबैंकिंग / मोबाइल बैंकिंग / WhatsApp बैंकिंग-70-700-222-22 / EVA से पूछे पर जाएं या टोल-फ्री नंबर 1800 1600 / 1800 2600 (सुबह 8 से शाम 8 बजे तक) पर कॉल करें. विदेश यात्रा करने वाले ग्राहक हमसे 022-61606160 पर संपर्क कर सकते हैं.

CashBack Redemption Process

पात्रता और डॉक्यूमेंटेशन

  • निवासी और NRE दोनों Platinum डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

निवासी भारतीयों के पास निम्न में से कोई एक होना चाहिए:

  • सेविंग अकाउंट
  • करंट अकाउंट
  • सैलरी अकाउंट
  • मौजूदा एच डी एफ सी बैंक अकाउंट होल्डर को Platinum डेबिट कार्ड जारी करने के लिए कोई अतिरिक्त डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं है. जब कार्ड की समय-सीमा खत्म हो जाती है, तो रजिस्टर्ड एड्रेस पर नया कार्ड ऑटोमैटिक रूप से भेज दिया जाता है.  

अपना कार्ड अपग्रेड करें

  • अब 3 आसान चरणों में नेटबैंकिंग के माध्यम से तेज़ और सुविधाजनक तरीके से एच डी एफ सी बैंक Platinum डेबिट कार्ड में अपग्रेड करें:
  • नेटबैंकिंग में लॉग-इन करें, "कार्ड टैब" पर क्लिक करें और डेबिट कार्ड अनुरोध सेक्शन में "डेबिट कार्ड अपग्रेड" चुनें.
  • चुनें - मौजूदा डेबिट कार्ड नंबर
  • मौजूदा डेबिट कार्ड नंबर चुनें और कन्फर्म करें
  • नए अपग्रेड किए गए डेबिट कार्ड को जारी करना ग्राहक की पात्रता के अनुसार अनुरोध की सफल प्रोसेसिंग पर निर्भर होता है. अपग्रेड किए गए डेबिट कार्ड को अगले 5 कार्य दिवसों के भीतर रिकॉर्ड पर मेलिंग एड्रेस पर डिलीवर किया जाएगा (मेट्रो लोकेशन के लिए). अपनी लोकेशन के हिसाब से डिलीवरी का समय जानने के लिए, कृपया यहां क्लिक करें.
  • आपके द्वारा अपग्रेड किए गए कार्ड का उपयोग करने पर या 90 दिनों के भीतर, जो भी पहले हो, आपका मौजूदा डेबिट कार्ड डीऐक्टिवेट हो जाएगा.
CashBack Redemption Process

फीस और शुल्क

Reward Point Limit

MyCards के माध्यम से कार्ड कंट्रोल

  • MyCards, सभी डेबिट कार्ड आवश्यकताओं के लिए मोबाइल आधारित सेवा प्रदान करने वाला प्लेटफॉर्म है, जो आपके Platinum डेबिट कार्ड के लिए कभी भी सुविधाजनक ऐक्टिवेशन और मैनेज करने की सुविधा प्रदान करता है. इस पर आपको पासवर्ड डाले बिना या कुछ डाउनलोड किए बिना आसानी से और बेहतर अनुभव मिलता है.  
  • डेबिट कार्ड का रजिस्ट्रेशन और ऐक्टिवेशन  
  • कार्ड का PIN सेट करें  
  • ऑनलाइन खर्च, कॉन्टैक्टलेस ट्रांज़ैक्शन आदि जैसे कार्ड के फीचर को मैनेज करें.  
  • ट्रांज़ैक्शन देखें / ई-स्टेटमेंट डाउनलोड करें  
  • रिवॉर्ड पॉइंट्स चेक करें  
  • कार्ड को ब्लॉक करें/दोबारा जारी करें  
  • अपनी ज़रूरतों के अनुसार अपने डेबिट कार्ड की लिमिट* बदलने (बढ़ाने या कम करने) के लिए, कृपया नेटबैंकिंग में लॉग-इन करें. कृपया ध्यान दें कि आपके डेबिट कार्ड की लिमिट को अनुमत लिमिट तक बढ़ाया जा सकता है. *सुरक्षा कारणों से, अकाउंट खुलने की तारीख से लेकर पहले 6 महीनों तक, ATM से कैश निकालने की लिमिट प्रति दिन ₹0.5 लाख और प्रति माह ₹10 लाख है.  
  • 6 महीनों से पुराने अकाउंट के लिए, ATM से कैश निकालने की लिमिट हर दिन के लिए ₹2 लाख और हर महीने के लिए ₹10 लाख है. इन लिमिट को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाता है.  
    अगर आपका डेबिट कार्ड ATM और POS में उपयोग करने के लिए ऐक्टिव है, लेकिन फिर भी आपको ट्रांज़ैक्शन करने में समस्याएं आ रही हैं, तो कृपया यहां क्लिक करें और FAQ देखें.
Reward Point Validity

अतिरिक्त लाभ

एच डी एफ सी Platinum डेबिट कार्ड पर गोल्फ ऑफर विशेषताएं:

  • प्रति कैलेंडर वर्ष 4 कॉम्प्लीमेंटरी राउंड ग्रीन फीस (एक कैलेंडर माह में 1 राउंड से अधिक नहीं) 
  • प्रति कैलेंडर वर्ष 12 कॉम्प्लीमेंटरी गोल्फ लेसन (प्रति कैलेंडर माह 1 लेसन)
  • कॉम्प्लीमेंटरी सेशन के अलावा ग्रीन फीस के 50% पर डिस्काउंटेड गोल्फ सर्विसेज़. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

एयरपोर्ट लाउंज के लाभ

  • पूरे भारत के चुनिंदा एयरपोर्ट पर प्रति कैलेंडर तिमाही में 2 कॉम्प्लीमेंटरी लाउंज विज़िट पाएं.
  • 10 जनवरी 2026 से, अगर आप एक कैलेंडर तिमाही में ₹10,000 या उससे अधिक खर्च करते हैं, तो ही आपको कॉम्प्लीमेंटरी लाउंज बेनिफिट मिलेगा. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

डेबिट कार्ड EMI का लाभ

  • Platinum डेबिट कार्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, कपड़े, स्मार्टफोन और अन्य टॉप ब्रांड पर ज़ीरो-कॉस्ट EMI का लाभ उठाएं.
  • ₹5,000 से अधिक की खरीदारी को सुविधाजनक EMI में बदलें.
  • अपनी प्री-अप्रूव्ड लिमिट चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से "MYHDFC" लिखकर 5676712 पर SMS करें.
  • विस्तृत नियम व शर्तों के लिए hdfcbank.com/EaseEMI पर जाएं

फ्यूल सरचार्ज

  • 1 जनवरी 2018 से एच डी एफ सी बैंक स्वाइप मशीनों पर किए गए ट्रांज़ैक्शन पर फ्यूल सरचार्ज लागू नहीं होगा.

फ्यूल सरचार्ज रिवर्सल

1 जनवरी 2018 से प्रभावी, सरकारी पेट्रोल आउटलेट (HPCL/IOCL/BPCL) पर एच डी एफ सी बैंक स्वाइप मशीन पर किए गए ट्रांज़ैक्शन पर फ्यूल सरचार्ज लागू नहीं होगा.

Contactless Payment

कॉन्टैक्टलेस भुगतान 

  • एच डी एफ सी बैंक डेबिट कार्ड में कॉन्टैक्टलेस भुगतान करने की सुविधा है, जिससे आप रिटेल आउटलेट पर तेज़, सुविधाजनक और सुरक्षित रूप से भुगतान कर सकते हैं.
  • यह देखने के लिए कि आपके कार्ड में कॉन्टैक्टलेस भुगतान की सुविधा है या नहीं, अपने कार्ड पर कॉन्टैक्टलेस नेटवर्क का चिह्न देखें. कॉन्टैक्टलेस कार्ड स्वीकार करने वाले मर्चेंट लोकेशन यानी दुकान वगैरह में तेज़ ट्रांज़ैक्शन करने के लिए आप अपने कार्ड का उपयोग कर सकते हैं. कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड की जानकारी - यहां क्लिक करें
  • कृपया ध्यान दें कि भारत में, कॉन्टैक्टलेस माध्यम से एक ही ट्रांज़ैक्शन के तहत अधिकतम ₹5000 के भुगतान की अनुमति है, जहां आपको अपना डेबिट कार्ड PIN दर्ज करने के लिए नहीं कहा जाता है. हालांकि, अगर राशि ₹5000 से अधिक या उसके बराबर है, तो सुरक्षा कारणों से कार्ड होल्डर को डेबिट कार्ड PIN दर्ज करना होगा.
Zero Cost Card Liability

सबसे महत्वपूर्ण नियम और शर्तें

  • *हमारे प्रत्येक बैंकिंग ऑफर के लिए सबसे महत्वपूर्ण नियम और शर्तें, उनके उपयोग को नियंत्रित करने वाले सभी विशिष्ट नियम और शर्तों को दर्शाती हैं. आपके द्वारा चुने गए किसी भी बैंकिंग प्रोडक्ट पर लागू नियम और शर्तों को पूरी तरह से समझने के लिए आपको इसे अच्छी तरह से पढ़ लेना चाहिए. 
  • महत्वपूर्ण जानकारी: आप कार्ड मेंबर एग्रीमेंट, सबसे महत्वपूर्ण नियम व शर्तें और अपने डेबिट कार्ड से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को डिजिटल रूप से एक्सेस कर सकते हैं. यहां क्लिक करें.
Card Management and Control

एच डी एफ सी Platinum डेबिट कार्ड पर गोल्फ ऑफर

विशेषताएं:

  • प्रति कैलेंडर वर्ष 4 कॉम्प्लीमेंटरी राउंड ग्रीन फीस (एक कैलेंडर माह में 1 राउंड से अधिक नहीं)
  • प्रति कैलेंडर वर्ष 12 कॉम्प्लीमेंटरी गोल्फ लेसन (प्रति कैलेंडर माह 1 लेसन)
  • कॉम्प्लीमेंटरी सेशन के अलावा ग्रीन फीस के 50% पर डिस्काउंटेड गोल्फ सर्विसेज़   
  • रजिस्टर कैसे करें: Visa कार्डहोल्डर्स के लिए - गोल्फ गेम/लेसन के लिए रजिस्टर करने के लिए कार्ड होल्डर को लॉग-इन करना होगा (यहां क्लिक करें Visa गोल्फ बुकिंग और सामान्य प्रश्न के लिए )   
  • किसी भी सेवा संबंधी समस्या के लिए: Visa कार्डहोल्डर्स के लिए - इस गोल्फ प्रोग्राम से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, आप सहायता ईमेल customer.care@thriwe.com पर ईमेल कर सकते हैं या हमें 1800 208 7899 पर कॉल कर सकते हैं.

नियम व शर्तें: 

  • यह प्रोग्राम ऑफर पात्र कार्डहोल्डर्स यानी एच डी एफ सी बैंक प्लैटिनम Mastercard वर्ल्ड डेबिट और एच डी एफ सी बैंक प्लैटिनम Visa सिग्नेचर डेबिट कार्डहोल्डर्स के लिए मान्य है, जिन्होंने पिछली तिमाही में अपने डेबिट कार्ड से ₹10,000 और उससे अधिक का खर्च किया है.
  • कॉम्प्लीमेंटरी गोल्फ लाभ प्राप्त करने के लिए खर्च मानदंड -Platinum डेबिट कार्ड पर पिछली कैलेंडर तिमाही में ₹10,000 और उससे अधिक के तिमाही खर्च पर ग्राहक कॉम्प्लीमेंटरी गोल्फ प्रोग्राम के लिए पात्र होते हैं. - उदाहरण: अगर आप जनवरी 2025 - मार्च 2025 के बीच न्यूनतम ₹ 10,000 खर्च करते हैं, तो आप अप्रैल 2025 से जून 2025 तक कॉम्प्लीमेंटरी गोल्फ गेम/लेसन का लाभ ले सकते हैं. - कार्ड जारी होने के 90 दिनों के भीतर खर्च आधारित मानदंड अनिवार्य नहीं है - उदाहरण के लिए: अगर डेबिट कार्ड जनवरी'25 में जारी किया जाता है, तो ग्राहक अप्रैल'25-जून'25 की तिमाही के लिए खर्च की शर्तों को पूरा किए बिना पहली तिमाही में कॉम्प्लीमेंटरी गेम्स और लेसन का लाभ उठा सकते हैं, जो पात्रता के अधीन होगा.
  • एच डी एफ सी बैंक अपने पार्टनर गोल्फ कोर्स द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा की गुणवत्ता और उपलब्धता के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं होगा.
  • एच डी एफ सी बैंक ऐसी किसी भी कार्रवाई, क्लेम, मांग, नुकसान, क्षति, लागत, शुल्क और खर्चों के लिए जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है, जो इस प्रोग्राम के तहत प्रदान की गई सेवाओं में परिवर्तन या कैंसल होने के कारण क्लाइंट को भुगतना, झेलना या वहन करना पड़ सकता है

Visa कार्डहोल्डर्स के लिए 

  • Visa कार्ड होल्डर्स को कॉम्प्लीमेंटरी/डिस्काउंट के साथ गोल्फ प्रोग्राम प्रदान किया जा रहा है और इसे किसी भी तरह से संबंधित गोल्फ/सेवा प्रदाता की ओर से कॉम्प्लीमेंटरी/डिस्काउंट के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए  
  • यह सुविधा/लाभ “Thriwe Consulting Pvt Ltd” के माध्यम से Visa कार्ड होल्डर्स को प्रदान किया जाता है  
  • पार्टनर गोल्फ कोर्स सुविधाओं में स्लॉट की उपलब्धता के आधार पर ही कॉम्प्लीमेंटरी/डिस्काउंट के साथ गोल्फ उपलब्ध है.  
  • केवल कार्डहोल्डर द्वारा एडवांस में बुक की गई ग्रीन फीस ही कॉम्प्लीमेंटरी/डिस्काउंट के साथ है. राउंड के दौरान ली गई किसी भी अतिरिक्त सेवा के लिए कार्ड मेंबर को भुगतान करना होगा क्योंकि शुल्क लागू हो सकते हैं. 
  • गोल्फ बुकिंग खेल की तारीख से पूरे 5 दिन पहले किया जाना चाहिए. 
  • खेल की तारीख से 3 दिन के भीतर किसी कैंसलेशन या री-शिड्यूलिंग अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा.
  • सार्वजनिक छुट्टियों पर की गई सभी बुकिंग पर वीकेंड रेट के अनुसार शुल्क लिया जाएगा
  • पार्टनर गोल्फ कोर्स की सुविधाओं का एक्सेस केवल प्रोग्राम में उल्‍लेख की गई सेवाओं तक ही सीमित है और इस प्रोग्राम में भाग लेने वाले कार्ड सदस्यों या उनके मेहमानों को रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल, जिम आदि जैसी अन्य सुविधाओं का एक्सेस नहीं मिल सकता है.
  • गोल्फ प्रोग्राम पूरी तरह से नॉन-ट्रांसफरेबल है, इसलिए इसका लाभ केवल कार्डहोल्डर्स को ही मिलेगा.  
  • इस प्रोग्राम के हिस्से के रूप में सूचीबद्ध गोल्फ कोर्स परिवर्तन के अधीन हैं.

कैंसलेशन पॉलिसी

  • अगर खेल की तारीख से 3 दिनों के भीतर कैंसलेशन किया जाता है, तो कार्डधारक से पूरा शुल्क लिया जाएगा और वह राशि रिफंड नहीं की जाएगी. 
  • कृपया पूरी जानकारी और नियम व शर्तों के लिए विजिट करें
Card Management and Control

सामान्य प्रश्न

Platinum डेबिट कार्ड कई लाभ प्रदान करता है, जिनमें कोई फ्यूल सरचार्ज नहीं, नो-कॉस्ट EMI, POS ट्रांज़ैक्शन के लिए कैशबैक पॉइंट्स, चिंता-मुक्त यात्रा अनुभव के लिए व्यापक इंश्योरेंस कवरेज और भी बहुत कुछ शामिल हैं. इसके अलावा, यूज़र मर्चेंट प्रतिष्ठानों पर कैश निकासी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

आप नेटबैंकिंग में लॉग-इन कर सकते हैं और 'कार्ड' सेक्शन में जा सकते हैं, विशेष रूप से 'डेबिट कार्ड सारांश' पर जा सकते हैं. वहां से, 'ऐक्शन' चुनकर, आप अपना आरपी रिडीम कर सकते हैं. इसके अलावा, फोनबैंकिंग के माध्यम से एक वैकल्पिक तरीका है, जहां यूज़र निर्धारित नंबर पर कॉल कर सकते हैं, सत्यापन के लिए अपनी ग्राहक ID और TIN या डेबिट कार्ड और PIN प्रदान कर सकते हैं.

प्लैटिनम डेबिट कार्ड निवासी और अनिवासी भारतीयों (NRI) दोनों के लिए उपलब्ध है. अगर निवासी भारतीयों के पास एच डी एफ सी बैंक में सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, सुपरसेवर अकाउंट, शेयर पर लोन अकाउंट (LAS) या सैलरी अकाउंट है, तो वे इसके लिए पात्र हैं. पात्रता NRI को भी मिलती है, जिससे यह बहु-उपयोगी डेबिट कार्ड ज़्यादा से ज़्यादा ऑडियंस के लिए सुलभ हो जाता है.

एच डी एफ सी बैंक का Platinum डेबिट कार्ड एक बहुमुखी और फीचर-समृद्ध विकल्प है जो कार्डहोल्डर्स की विविध आवश्यकताओं को पूरा करता है. स्टैंडर्ड डेबिट कार्ड फंक्शन के अलावा, यह कार्ड अधिक डेबिट कार्ड की दैनिक निकासी लिमिट, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और विभिन्न खर्च कैटेगरी पर कैशबैक जैसे बेहतर लाभ प्रदान करता है. इसके अलावा, यह महत्वपूर्ण खरीद पर भुगतान को आसान बनाने के लिए नो-कॉस्ट EMI सुविधा प्रदान करता है.

अपने Platinum डेबिट कार्ड का अधिकतम लाभ उठाने के लिए:

  • शुरुआती छह महीनों में कैप्ड निकासी लिमिट का समझदारी से उपयोग करें.

  • मर्चेंट प्रतिष्ठानों पर कैश निकासी की सुविधा का लाभ उठाएं.

  • पिछले कैलेंडर तिमाही में ₹5,000 या उससे अधिक खर्च करने पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस का लाभ उठाएं.

  • नेटबैंकिंग के माध्यम से लिमिट एडजस्ट करें.

  • कैशबैक पॉइंट्स जमा करने और नेटबैंकिंग के माध्यम से उन्हें रिडीम करने के लिए खरीदारी ट्रांज़ैक्शन के लिए कार्ड का उपयोग करें.

  • उपयोग को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए फ्यूल सरचार्ज रिवर्सल और अन्य विशेष लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त करें.

  • इन पॉइंट्स की 12-महीने की वैधता को ध्यान में रखें.

बस हमें वॉयड ट्रांज़ैक्शन स्लिप की एक कॉपी फैक्स करें. आप इसे अपनी नज़दीकी एच डी एफ सी बैंक की ब्रांच में भी भेज सकते हैं या सबमिट कर सकते हैं. फोनबैंकिंग नंबर के लिए यहां क्लिक करें.

खरीदारी करते समय बस Visa लोगो देखें. अगर आप ATM का उपयोग करना चाहते हैं, तो इसमें Visa या प्लस लोगो होना चाहिए. और याद रखें, आप अपने Platinum डेबिट कार्ड का उपयोग सभी एच डी एफ सी बैंक ATM में सामान्य कार्ड की तरह कर सकते हैं.

अपने अकाउंट में बैलेंस के आधार पर, ATM पर रोज़ाना ₹1 लाख तक निकालना और रोज़ाना ₹2.75 लाख खर्च करना संभव है. ये लिमिट आपके कार्ड की सुरक्षा के लिए सेट कर दी गई है.

Platinum डेबिट कार्ड का एक और बेहतरीन लाभ यह है कि मर्चेंट लोकेशन पर खरीदारी करते समय कोई ट्रांज़ैक्शन शुल्क नहीं लगता है.

आप सभी एच डी एफ सी बैंक ATM पर अपने कार्ड का शुल्क-मुक्त उपयोग कर सकते हैं, लेकिन अन्य बैंक ATM का उपयोग करते समय संबंधित शुल्क चेक करना न भूलें. कृपया यह भी याद रखें कि रेलवे स्टेशन पर शुल्क लगाए जाएंगे. यह इंडस्ट्री प्रैक्टिस के अनुसार है.

Platinum डेबिट कार्ड के लिए वार्षिक शुल्क ₹750 है

अधिक FAQ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

शॉपिंग के लाभ

  • रोज़ ₹100,000 तक कैश निकालने की सुविधा
  • मर्चेंट प्रतिष्ठानों पर ₹500,000 तक दैनिक खर्च 
  • मर्चेंट प्रतिष्ठानों से हर दिन ₹2,000 तक और हर महीने ₹10,000 तक का कैश निकालने की लिमिट.
  • अपनी आवश्यकता के अनुसार घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय ट्रांज़ैक्शन को ऐक्टिव करके या उनकी लिमिट में बदलाव करके ट्रांज़ैक्शन करें.
Platinum Debit Card