Balance Transfer

अपने सपनों का घर पाएं

आज ही अपना आदर्श लोन प्राप्त करें!
 

Indian oil card1

होम लोन रिफाइनेंस कैलकुलेटर

EMI में बचत का पता लगाएं

मौजूदा लोन विवरण

₹ 1,00,000₹ 10,00,00,000
1 वर्ष30 वर्ष
%
0.5% प्रति वर्ष 15% प्रति वर्ष
एच डी एफ सी बैंक के होम लोन
1 वर्ष30 वर्ष
%
0.5% प्रति वर्ष 15% प्रति वर्ष
कैश आउटफ्लो में कुल बचत

मौजूदा EMI

प्रस्तावित EMI

EMI में बचत

होम लोन बैलेंस ट्रांसफर की ब्याज दरें

सभी दरें पॉलिसी रेपो दर के अनुसार बेंचमार्क की जाती हैं. वर्तमान लागू रेपो दर है = 5.25%

ब्याज दरें शुरू

पॉलिसी रेपो दर + 2.50% से 7.95%

7.75% प्रति वर्ष से 13.20% प्रति वर्ष.

लोन के बारे में अधिक जानें

मुख्य लाभ

  • एच डी एफ सी बैंक प्रति वर्ष 8.5% से शुरू होने वाली आकर्षक ब्याज दरें प्रदान करता है.

  • आसान पुनर्भुगतान विकल्पों के लिए 30 वर्ष तक की लोन अवधि चुनें.

  • पात्रता के आधार पर प्रॉपर्टी वैल्यू के 90% तक का लाभ उठाएं.

  • अपने होम लोन को एच डी एफ सी बैंक में ट्रांसफर करें और ₹100 लाख तक का टॉप-अप लोन पाएं.

  • आकर्षक ब्याज दरों का लाभ उठाएं, जिससे आपका होम लोन किफायती और बजट-फ्रेंडली बन जाता है.

  • अपनी विशिष्ट फाइनेंशियल ज़रूरतों के अनुसार कस्टमाइज़्ड पुनर्भुगतान विकल्पों का लाभ उठाएं.

  • बिना किसी छिपे हुए शुल्क या नए शुल्क के पूरी तरह से पारदर्शी प्रोसेस का अनुभव करें.

Smart EMI

मुख्य विशेषताएं

  • किसी भी समय, कहीं भी चैट या WhatsApp के माध्यम से हमसे संपर्क करें.

  • अपने ऑनलाइन अकाउंट में लॉग-इन करके अपने लोन को सुविधाजनक रूप से मैनेज करें.

  • आसान लोन सेवाओं और सहायता के लिए पूरे भारत में हमारे विस्तृत ब्रांच नेटवर्क को एक्सेस करें.

  • भारतीय सेना के कर्मियों के लिए AGIF के साथ अनुकूलित होम लोन समाधान प्राप्त करें.

  • लोन की सिक्योरिटी, आमतौर पर फाइनेंस की जाने वाली प्रॉपर्टी और/या एच डी एफ सी बैंक द्वारा मांगे जाने वाले अन्य कोलैटरल/अंतरिम सिक्योरिटी होगी.

Smart EMI

महत्वपूर्ण बिंदु

दरें

  • ऊपर दी गईं होम लोन की ब्याज दरें/EMI एच डी एफ सी बैंक की एडजस्टेबल दर होम लोन स्कीम (फ्लोटिंग ब्याज दर) के तहत आने वाले लोन पर लागू होती हैं और डिस्बर्समेंट के समय बदल सकती हैं. ऊपर दी गई होम लोन की ब्याज दरें एच डी एफ सी बैंक की रेपो दर से लिंक हैं और लोन की पूरी अवधि में परिवर्तनशील हैं. सभी लोन एच डी एफ सी बैंक के विवेकाधिकार के अधीन हैं. ऊपर दिए गए लोन स्लैब और ब्याज दरों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें.

  • एच डी एफ सी बैंक किसी भी लोन सर्विस प्रोवाइडर (LSPs) से कोई होम लोन बिज़नेस प्राप्त नहीं करता है.

नियम व शर्तें

  • उपरोक्त सभी जानकरी ग्राहक की जागरूकता और सुविधा के लिए प्रदान की गई है, और एच डी एफ सी बैंक के प्रोडक्ट व सेवा के बारे में केवल संकेत मात्र हैं. हमारे प्रोडक्ट व सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया एच डी एफ सी बैंक की नज़दीकी ब्रांच में जाएं.

  • अपने लोन से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण नियम व शर्तों के लिए यहां क्लिक करें.
Key Image

नियम व शर्तें

  • उपरोक्त सभी जानकरी ग्राहक की जागरूकता और सुविधा के लिए प्रदान की गई है, और एच डी एफ सी बैंक के प्रोडक्ट व सेवा के बारे में केवल संकेत मात्र हैं. हमारे प्रोडक्ट व सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया एच डी एफ सी बैंक की नज़दीकी ब्रांच में जाएं.
  • अपने लोन से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण नियम व शर्तों के लिए यहां क्लिक करें.
Terms and Conditions

क्‍या आप इसके लिए पात्र हैं?

नौकरीपेशा

  • आयु: 18-70 वर्ष
  • प्रोफेशन: वेतनभोगी
  • राष्ट्रीयता: निवासी भारतीय
  • अवधि: 30 वर्ष तक

स्व-व्यवसायी के लिए

  • आयु: 18-70 वर्ष
  • प्रोफेशन: वेतनभोगी
  • राष्ट्रीयता: निवासी भारतीय
  • अवधि: 30 वर्ष तक

प्रधानमंत्री आवास योजना

(शहरी) 2.0 - PMAY (U) 2.0

प्री-वेरिफाइड प्रॉपर्टीज़

प्री-अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स के बारे में जानें और शुरू करें.

होम लोन बैलेंस ट्रांसफर के लिए फीस और शुल्क

लगाए गए फीस/शुल्क का नाम प्रोडक्ट/सेवा का नाम राशि रुपये में
आकस्मिक शुल्क

लागत को कवर करने के लिए खर्च

किसी मामले के संबंध में लागत, शुल्कों, खर्चों और अन्य राशियों को कवर करने के लिए वास्तविक लागत के अनुसार आकस्मिक शुल्क और खर्च लिए जाते हैं.

स्टाम्प ड्यूटी/ MOD/ MOE/ रजिस्ट्रेशन

वैधानिक शुल्क

संबंधित राज्यों में जैसा भी लागू हो.

CERSAI जैसी संस्थाओं द्वारा ली जाने वाली फीस/ शुल्क

नियामक संस्थाओं द्वारा ली जाने वाली फीस/ शुल्क

वास्तविक शुल्कों के अनुसार / नियामक संस्थाओं द्वारा ली गई फीस + लागू टैक्स / वैधानिक शुल्क

मॉरगेज गारंटी कंपनी जैसी थर्ड पार्टी संस्थाओं द्वारा ली जाने वाली फीस / शुल्क

किसी भी थर्ड पार्टी को देय फीस/शुल्क, जिनकी सेवाएं प्राप्त की गई हैं

किसी भी थर्ड पार्टी द्वारा ली गई वास्तविक फीस / शुल्कों के अनुसार + लागू टैक्स / वैधानिक शुल्क

प्रोडक्ट/सेवा का नाम राशि रुपये में

वेरिएबल रेट लोन (हाउसिंग/ एक्सटेंशन /रेनोवेशन) में कम दर पर स्विच करें

कन्वर्ज़न के समय बकाया मूलधन और डिस्बर्स न की गई राशि (अगर कोई हो) का 0.50% तक या अधिकतम ₹50000/- + लागू टैक्स/वैधानिक शुल्क, जो भी कम हो.

फिक्स्ड दर लोन से परिवर्तनीय दर लोन में स्विच करना (हाउसिंग/एक्सटेंशन/रेनोवेशन)

कन्वर्ज़न के समय बकाया मूलधन और डिस्बर्स न की गई राशि (अगर कोई हो) का 0.50% तक या अधिकतम ₹50000/- + लागू टैक्स/वैधानिक शुल्क, जो भी कम हो.

कॉम्बिनेशन दर होम लोन में फिक्स्ड दर से परिवर्तनीय दर में स्विच करना

कन्वर्ज़न के समय बकाया मूलधन और डिस्बर्स न की गई राशि (अगर कोई हो) का 1.75% + लागू टैक्स/ वैधानिक शुल्क.

कम दर (प्लॉट लोन) पर स्विच करना - परिवर्तनीय दर

कन्वर्ज़न के समय बकाया मूलधन और डिस्बर्स न की गई राशि (अगर कोई हो) का 0.5% + लागू टैक्स/ वैधानिक शुल्क.

कम दर पर स्विच करना (एच डी एफ सी बैंक रीच के तहत आने वाले लोन)- वेरिएबल रेट

कन्वर्ज़न के समय मूल बकाया राशि और अवितरित राशि (अगर कोई हो) का 1.50% तक + लागू टैक्स/वैधानिक शुल्क.

प्रोडक्ट/सेवा का नाम राशि रुपये में

भुगतान वापसी शुल्क

₹300/- प्रति डिसऑनर.

डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी

₹500/- तक + लागू टैक्स / . वैधानिक शुल्क

बाहरी राय लेने पर लगने वाली फीस - जैसे कानूनी/ तकनीकी सत्यापन.

वास्तविक के अनुसार.

डॉक्यूमेंट की लिस्ट

₹500/- तक + लागू टैक्स/वैधानिक शुल्क.

पुनर्भुगतान विधि बदलने पर शुल्क

₹500/- तक + लागू टैक्स/वैधानिक शुल्क.

प्रोडक्ट/सेवा का नाम राशि रुपये में

A. परिवर्तनशील ब्याज दर के लागू होने की अवधि तक एडजस्टेबल रेट लोन (एआरएचएल) और कॉम्बिनेशन रेट होम लोन (“सीआरएचएल”)

व्यक्तिगत उधारकर्ताओं को, सह-उधारकर्ता के साथ या उनके बिना, स्वीकृत किए गए लोन के लिए, किसी भी स्रोत* से आंशिक या पूर्ण प्रीपेमेंट करने पर कोई प्रीपेमेंट शुल्क नहीं लगेगा. हालांकि, बिज़नेस उद्देश्य के लिए स्वीकृत किए गए लोन पर यह प्रावधान लागू नहीं होगा**.

B. फिक्स्ड ब्याज दर लागू होने की अवधि के दौरान फिक्स्ड दर लोन (“FRHL”) और कॉम्बिनेशन दर होम लोन (“CRHL”)

को-एप्लीकेंट के साथ या बिना को-एप्लीकेंट के स्वीकृत सभी लोन के लिए, प्री-पेमेंट शुल्क 2% की दर पर लगाया जाएगा, साथ ही आंशिक या पूर्ण पूर्व-भुगतान के लिए, पूर्व-भुगतान की जाने वाली राशि पर लागू टैक्स/वैधानिक शुल्क भी लगाया जाएगा, सिवाय जब पार्ट या फुल प्री-पेमेंट अपने स्रोतों के माध्यम से किया जा रहा हो*.

स्वयं के स्रोत:* यहां "स्वयं के स्रोतों" से तात्पर्य है बैंक/HFC/NBFC या फाइनेंशियल संस्थाओं से अलग स्रोतों से उधार लेना.

लगाए गए फीस/शुल्क का नाम राशि रुपये में
कस्टडी शुल्क कोलैटरल से जुड़े सभी लोन के समाप्त ओने की तिथि से 60 दिन से अधिक समय में कोलैटरल संबंधी डॉक्यूमेंट्स न लेने पर ₹1000/- प्रति माह.

लोन प्रोसेसिंग शुल्क*

लोन राशि का अधिकतम 1% (*न्यूनतम PF ₹7,500)

प्री-पेमेंट/पार्ट पेमेंट शुल्क

किसी फाइनेंशियल वर्ष के दौरान एक बार किए गए आंशिक प्रीपेमेंट के लिए कोई प्रीपेमेंट शुल्क देय नहीं होगा, बशर्ते कि प्रीपेमेंट की राशि ऐसे प्रीपेमेंट के समय बकाया मूलधन की राशि के 25% से अधिक न हो.

अगर प्रीपेड राशि 25% से अधिक है, तो प्रीपेड की जाने वाली बकाया मूल राशि का 2.5% या बैंक द्वारा निर्धारित अन्य दर से शुल्क लिया जाएगा और उस पर गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लगाया जाएगा. उक्त 25% से अधिक राशि पर शुल्क लागू होंगे.

व्यक्तिगत उधारकर्ता 
व्यक्तिगत उधारकर्ताओं को, सह-उधारकर्ता के साथ या उनके बिना, बिज़नेस के आलावा किसी अन्य उद्देश्य से लिए गए फ्लोटिंग दर टर्म लोन का आंशिक प्रीपेमेंट करने पर, कोई प्रीपेमेंट शुल्क नहीं करना होगा.

MSE उधारकर्ता 
अगर लोन अपने फंड्स से चुकाया जाता है, तो माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइज़ (MSE) प्रमाणित उधारकर्ताओं के लिए फ्लोटिंग दर लोन के आंशिक भुगतान पर कोई प्रीपेमेंट शुल्क लागू नहीं होगा.

समय से पहले लोन बंद करने का शुल्क

फीस या शुल्क का नाम शुल्क
प्री-मेच्योर क्लोज़र शुल्क - बिज़नेस के उद्देश्यों के लिए व्यक्तिगत उधारकर्ताओं द्वारा लिए गए फ्लोटिंग दर टर्म लोन बकाया मूलधन का 2.5% > लोन के डिस्बर्समेंट के 60 महीने बाद - शून्य शुल्क
प्री-मेच्योर क्लोज़र शुल्क - बिज़नेस के उद्देश्यों के अलावा अन्य उपयोग के लिए व्यक्तिगत उधारकर्ताओं द्वारा लिए गए फ्लोटिंग दर टर्म लोन शून्य
प्री-मेच्योर क्लोज़र शुल्क - माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइज़ द्वारा लिए गए फ्लोटिंग दर टर्म लोन और अपने स्रोतों से क्लोज़र* शून्य
प्री-मेच्योर क्लोज़र शुल्क - माइक्रो, स्मॉल एंटरप्राइज़ द्वारा लिए गए फ्लोटिंग दर टर्म लोन और किसी भी वित्तीय संस्थान द्वारा टेकओवर के माध्यम से क्लोज़र बकाया मूलधन का 2% टेकओवर शुल्क > लोन के डिस्बर्समेंट के 60 महीने बाद - शून्य शुल्क.
प्री-मेच्योर क्लोज़र शुल्क - नॉन-इंडिविजुअल उधारकर्ताओं द्वारा लिए गए फ्लोटिंग दर टर्म लोन* बकाया मूलधन का अधिकतम 2.5%. >लोन के डिस्बर्समेंट के 60 महीने बाद - शून्य शुल्क.
देरी से किश्त भुगतान पर शुल्क बकाया किश्त राशि पर अधिकतम 18% प्रति वर्ष.
भुगतान वापसी शुल्क ₹450
पुनर्भुगतान शिड्यूल शुल्क* ₹ 50 प्रति घटना
पुनर्भुगतान विधि बदलने पर शुल्क* ₹500
कस्टडी शुल्क कोलैटरल से जुड़े सभी लोन/सुविधाओं को बंद करने की तिथि से 60 दिनों से अधिक समय तक कोलैटरल डॉक्यूमेंट का कलेक्शन न करने पर प्रति माह ₹1,000.
स्प्रेड में संशोधन बकाया मूलधन का 0.1% या ₹ 5,000, जो भी अधिक हो.
कानूनी/पुनर्प्राप्ति और आकस्मिक शुल्क वास्तविक
स्टाम्प ड्यूटी और अन्य वैधानिक शुल्क राज्य के लागू कानूनों के अनुसार.
रेफरेंस दर में बदलाव के लिए कन्वर्ज़न शुल्क (BPLR/बेस रेट/MCLR से पॉलिसी रेपो दर) (मौजूदा ग्राहक के लिए) शून्य
एस्क्रो अकाउंट का पालन न करने के लिए दंड ब्याज (स्वीकृति के नियम और शर्तों के अनुसार) मौजूदा ROI पर 2% प्रति वर्ष अतिरिक्त (केवल LARR मामलों में लागू).
स्वीकृति की शर्तों का पालन न करने पर लिया जाने वाला दंड ब्याज मौजूदा ROI पर 2% प्रति वर्ष अतिरिक्त- (मासिक आधार पर लिया जाता है) अधिकतम ₹50,000 के अधीन.
CERSAI शुल्क प्रत्येक प्रॉपर्टी के लिए ₹100
प्रॉपर्टी स्वैपिंग/आंशिक प्रॉपर्टी रिलीज़* लोन राशि का 0.1%. न्यूनतम - ₹10,000, प्रति प्रॉपर्टी अधिकतम ₹25,000.
डिस्बर्समेंट के बाद डॉक्यूमेंट प्राप्ति शुल्क* ₹75 प्रति डॉक्यूमेंट सेट. (डिस्बर्समेंट के बाद)


*खुद के स्रोत: "खुद के स्रोत" का अर्थ है बैंक/HFC/NBFC या फाइनेंशियल संस्थान से उधार लेने के अलावा कोई अन्य स्रोत.

उधारकर्ता को लोन के प्री-पेमेंट के समय फंड के स्रोत का पता लगाने के लिए एच डी एफ सी बैंक को उचित और सही समझे जाने वाले डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे.

प्री-पेमेंट शुल्क एच डी एफ सी बैंक की लागू पॉलिसी के अनुसार बदलाव के अधीन हैं और उसके अनुसार ये समय-समय पर अलग-अलग हो सकते हैं, जिसे हमारी वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा.

होम लोन बैलेंस ट्रांसफर के बारे में अधिक जानकारी

एच डी एफ सी बैंक के होम लोन बैलेंस ट्रांसफर की प्रमुख विशेषताएं यहां दी गई हैं:

  • कम ब्याज दरें: संभावित रूप से कम ब्याज दरों के लिए अपने मौजूदा होम लोन को एच डी एफ सी बैंक में ट्रांसफर करें, जिससे आपकी EMI का बोझ कम हो जाता है.

  • टॉप-अप लोन विकल्प: होम रेनोवेशन या पर्सनल खर्चों जैसी अतिरिक्त फाइनेंशियल ज़रूरतों के लिए बैलेंस ट्रांसफर के साथ टॉप-अप लोन का लाभ उठाएं.

  • न्यूनतम डॉक्यूमेंटेशन: एच डी एफ सी बैंक न्यूनतम पेपरवर्क के साथ आसान प्रोसेस प्रदान करता है, जिससे आपके लोन को ट्रांसफर करना आसान हो जाता है.

  • सुविधाजनक अवधि: सुविधाजनक पुनर्भुगतान अवधि में से चुनें, जिससे आप अपने फाइनेंस को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं.

  • तेज़ प्रोसेसिंग: तेज़ लोन प्रोसेसिंग और तेज़ अप्रूवल का लाभ उठाएं, जिससे आपके होम लोन का आसान ट्रांज़िशन सुनिश्चित होता है.

  • कोई छिपे हुए शुल्क नहीं: बिना किसी छिपे हुए शुल्क के पारदर्शी प्रोसेसिंग से आपके वित्तीय निर्णय में स्पष्टता और विश्वास सुनिश्चित होता है.

प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:  

  • बेहतर लोन शर्तें

  • अतिरिक्त फंड का एक्सेस (अगर लागू हो)

  • बेहतर सेवा के साथ लोनदाता पर स्विच करने की क्षमता

आप अपनी पसंद के नए लोनदाता से संपर्क करके, आवश्यक डॉक्यूमेंट सबमिट करके और अपनी एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी करके बैलेंस ट्रांसफर के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके बाद बकाया बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए नया लोनदाता आपके मौजूदा लोनदाता के साथ संपर्क करेगा.

KYC डॉक्यूमेंट

  • पैन कार्ड या फॉर्म 60 (अगर पैन कार्ड नहीं है)

  • मान्य पासपोर्ट

  • मान्य ड्राइविंग लाइसेंस

  • इलेक्शन/वोटर ID

  • जॉब कार्ड (NREGA)

  • राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर द्वारा जारी लेटर

  • आधार नंबर (स्वैच्छिक)

  • विदेशी अधिकार क्षेत्र के सरकारी विभागों द्वारा जारी किए गए डॉक्यूमेंट (जैसे वर्क/रेजिडेंट परमिट, सोशल सिक्योरिटी कार्ड, ग्रीन कार्ड आदि)

  • भारत में विदेशी दूतावास या मिशन द्वारा जारी पत्र

आय का प्रमाण 

  • पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप

  • पिछले 6 महीनों के बैंक स्टेटमेंट (सैलरी क्रेडिट)

  • लेटेस्ट फॉर्म-16 और इनकम टैक्स रिटर्न

  • इनकम रिटर्न (पिछले 2 मूल्यांकन वर्ष, CA द्वारा प्रमाणित)

  • पिछले 2 वर्षों की बैलेंस शीट और प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट स्टेटमेंट (CA द्वारा प्रमाणित)

  • लेटेस्ट फॉर्म 26

प्रॉपर्टी और अन्य डॉक्यूमेंट  

  • अलाट्मेंट लेटर / बायर अग्रीमेंट की प्रति

  • टाइटल डीड (रीसेल मामलों में पिछली चेन सहित)

  • कोई बोझ न होने का प्रमाण

स्व-व्यवसायी का वर्गीकरण  

को-एप्लीकेंट को कैसे लाभ मिलता है?

अगर को-एप्लीकेंट कमाने वाले व्यक्ति हैं, तो लोन के लिए आपकी पात्रता बढ़ जाती है.

*सभी को-एप्लीकेंट को को-ओनर होने की आवश्यकता नहीं है. हालांकि, सभी को-ओनर को लोन के लिए को-एप्लीकेंट बनना होगा. आमतौर पर, को-एप्लीकेंट परिवार के करीबी सदस्य होते हैं.

अधिकतम फंडिंग**
₹ 30 लाख तक के लोन प्रॉपर्टी की कीमत का 90%
₹ 30.01 लाख से ₹ 75 लाख तक के लोन प्रॉपर्टी की कीमत का 80%
₹75 लाख से अधिक के लोन प्रॉपर्टी की कीमत का 75%

**एच डी एफ सी बैंक द्वारा निर्धारित प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू और ग्राहक की पुनर्भुगतान क्षमता के अधीन.

अधिकतम फंडिंग**
₹30 लाख तक के लोन प्रॉपर्टी की कीमत का 90%
₹30.01 लाख से ₹75 लाख तक के लोन प्रॉपर्टी की कीमत का 80%
₹75 लाख से अधिक के लोन प्रॉपर्टी की कीमत का 75%

**एच डी एफ सी बैंक द्वारा आंकी गई प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू और ग्राहक की पुनर्भुगतान क्षमता के अधीन.

  • SURF (शिड्यूल्ड अपग्रेडेशन रीपेमेंट फैसिलिटी): SURF आपको अपनी अपेक्षित आय की वृद्धि के साथ अपने पुनर्भुगतान शिड्यूल को लिंक करने की सुविधा देता है. इसका मतलब है कि आप शुरुआती वर्षों में कम EMI के साथ बड़ा लोन प्राप्त कर सकते हैं और फिर धीरे-धीरे अपनी आय की वृद्धि के अनुसार अपने भुगतान को बढ़ा सकते हैं.

  • FLIP (फ्लेक्सिबल लोन इंस्टॉलमेंट प्लान): FLIP एक सुविधाजनक पुनर्भुगतान प्लान प्रदान करता है जो आपकी वित्तीय स्थिति में बदलाव के अनुसार होता है. शुरुआत में, आप अधिक EMI का भुगतान करते हैं, जो बदलती आय के स्तर के अनुसार समय के साथ कम होता जाता है.

  • ट्रांच-आधारित EMI: निर्माणाधीन प्रॉपर्टी के लिए, आप आमतौर पर अंतिम डिस्बर्समेंट तक केवल लोन पर ब्याज का भुगतान करते हैं. अगर आप जल्द ही मूलधन का पुनर्भुगतान शुरू करना चाहते हैं, तो आप ट्रांच-आधारित EMI प्लान का विकल्प चुन सकते हैं, जो आपको डिस्बर्स की गई राशि पर मूलधन का भुगतान शुरू करने की सुविधा देता है.

  • तेज़ पुनर्भुगतान स्कीम: यह स्कीम आपको अपनी आय की वृद्धि के अनुसार वार्षिक रूप से अपनी EMI को बढ़ाने की अनुमति देती है, जिससे आप अपने लोन को तेज़ी से और अधिक कुशलतापूर्वक चुकाने में सक्षम होते हैं.

सामान्य प्रश्न

अपने होम लोन को नए लोनदाता को ट्रांसफर करने की प्रोसेस आपके लोन की जटिलता और लोनदाता के आधार पर अलग-अलग हो सकती है.

रीफाइनेंस की जा सकने वाली अधिकतम होम लोन राशि आपकी आय, मौजूदा क़र्ज़, प्रॉपर्टी वैल्यू और लोनदाता की पॉलिसी जैसे कारकों पर निर्भर करती है.

आप अपने होम लोन बैलेंस को कई बार ट्रांसफर कर सकते हैं. हालांकि, प्रत्येक ट्रांसफर में प्रोसेसिंग शुल्क शामिल हो सकता है, इसलिए इसे समझदारी से करना चाहिए.

एच डी एफ सी में होम लोन बैलेंस ट्रांसफर करने का मतलब है किसी अन्य बैंक या वित्तीय संस्थान से अपने मौजूदा बकाया होम लोन बैलेंस को एच डी एफ सी बैंक में ट्रांसफर करना.

अगर उधारकर्ता ने किसी अन्य बैंक या हाउसिंग फाइनेंस संस्थान (HFI) को मौजूदा होम लोन के लिए न्यूनतम 12 महीनों तक निरंतर पुनर्भुगतान किया है, तो वे एच डी एफ सी बैंक के साथ हाउसिंग लोन बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं. 12-महीने का नियमित भुगतान ट्रैक उधारकर्ता की वित्तीय दायित्वों को पूरा करने की क्षमता को दर्शाता है, जो उन्हें एच डी एफ सी बैंक द्वारा प्रदान किए गए हाउसिंग लोन बैलेंस ट्रांसफर विकल्प के लिए पात्र बनाता है.

होम लोन ट्रांसफर ऑफर की अधिकतम अवधि 30 वर्ष या रिटायरमेंट की आयु तक (जो भी कम हो) होती है.

होम लोन ट्रांसफर की ब्याज दरें साधारण होम लोन पर लागू ब्याज दरों के अनुरूप ही रहती हैं. सरल शब्दों में इसका अर्थ यह है कि जब किसी एक बैंक या वित्तीय संस्थान से एच डी एफ सी जैसे दूसरे बैंक में हाउसिंग लोन बैलेंस को ट्रांसफर किया जाता है, तो ट्रांसफर किए जाने वाले लोन के लिए जो ब्याज दर पेश किए जाते हैं, वे स्टैंडर्ड होम लोन की ब्याज दरों से अलग नहीं होते हैं. इस तरह से, जो उधारकर्ता हाउसिंग लोन बैलेंस को ट्रांसफर करते हैं, उन्हें वही समान ब्याज दर प्राप्त हो सकता है, जो किसी नए घर के लिए अप्लाई करने वाले को प्राप्त होता है.

ज़रूर! बैलेंस ट्रांसफर लोन का विकल्प चुनते समय, आप 1961 के इनकम टैक्स एक्ट के प्रावधानों के अनुसार लोन के मूलधन और ब्याज दोनों हिस्सों पर टैक्स लाभ के लिए पात्र रहते हैं. हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि विशिष्ट लाभ साल दर साल भिन्न हो सकते हैं.

एच डी एफ सी बैंक न केवल होम लोन बैलेंस ट्रांसफर प्रदान करता है, बल्कि प्रॉपर्टी के मूल्यांकन के अधीन ₹50 लाख तक के टॉप-अप लोन भी प्रदान करता है. यह उधारकर्ताओं को रेनोवेशन, शिक्षा या अन्य खर्चों जैसी वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने की सुविधा देता है. बैलेंस ट्रांसफर और टॉप-अप लोन को जोड़कर, एच डी एफ सी बैंक एक ही लोन व्यवस्था के भीतर सुविधा और सरलता सुनिश्चित करता है.

ज़रूर! एच डी एफ सी बैंक हाउसिंग लोन बैलेंस ट्रांसफर करने का विकल्प उन ग्राहक को भी प्रदान करता है, जिन्होंने कोई निर्माणाधीन प्रॉपर्टी खरीदी है. इसका मतलब यह है कि निर्माणाधीन प्रॉपर्टी प्राप्त करने के प्रोसेस में आने वाले व्यक्ति अपने मौजूदा होम लोन का बकाया बैलेंस एच डी एफ सी बैंक में ट्रांसफर करने का विकल्प चुन सकते हैं.

अपने सपनों का घर पाएं- आसान फाइनेंसिंग के लिए अभी अप्लाई करें!