आपके लिए कौन से लाभ उपलब्ध हैं?
एच डी एफ सी बैंक का Biz Lite+ अकाउंट एक करंट अकाउंट वेरिएंट है, जिसे छोटे या एंट्री लेवल के बिज़नेस के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें लोकल ऑपरेशन, ट्रांज़ैक्शन और ME/MPOS/MEAP की आवश्यकताएं होती हैं. लागू शर्तों और पात्रता मानदंडों के आधार पर, यह उच्च कैश ट्रांज़ैक्शन लिमिट, रियायती दरों पर इंश्योरेंस कवर, कार्ड और एसेट सॉल्यूशन पर विशेष डील प्रदान करता है*
एच डी एफ सी बैंक बिज़ लाइट+ अकाउंट के लिए नॉन-मेंटेनेंस शुल्क मेट्रो और शहरी ब्रांच के लिए प्रति तिमाही ₹2,500 और सेमी अर्बन और रूरल ब्रांच के लिए प्रति तिमाही ₹1,500 हैं.
Biz Lite+ अकाउंट को बैंकिंग के बेहतरीन सॉल्यूशन उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया गया है, इन कुशल बैंकिंग सेवाओं के ज़रिए आपके बिज़नेस को सेट करने से जुड़ी सभी बुनियादी और बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है.
मेट्रो और शहरी: ₹ 25,000/- (ME/PG/MPOS/QR के अकाउंट के लिए: ₹ 10,000/-*); अर्ध शहरी और ग्रामीण: ₹ 10,000/- (वर्ष की किसी भी 2 तिमाही में*)
*बिज़ लाइट+ अकाउंट के लिए औसत तिमाही बैलेंस की आवश्यकता:
मेट्रो और शहरी क्षेत्र की ब्रांच - अगर किसी तिमाही में एक या उससे ज़्यादा ME/PG/MPOS/QR ट्रांज़ैक्शन के ज़रिए अकाउंट में राशि क्रेडिट होती है, तो ₹10,000/- का AQB मेंटेन करना होगा
अर्ध-ग्रामीण या शहरी क्षेत्र की ब्रांच - वर्ष की किसी भी 2 तिमाही में ₹ 10,000/-. उदाहरण के लिए: April'25 (यानी Apr'25-Jun'25 तिमाही) के महीने में खोले गए अकाउंट को एक वर्ष की किसी भी 2 तिमाही में AQB मेंटेन करना होगा, यानी 25 अप्रैल से - 25 जून वाली तिमाही से Jan'26-March'26 तिमाही तक और आगे भी इसी तरह.
अगर ME / PG / MPOS के माध्यम से तिमाही क्रेडिट वॉल्यूम ₹3 लाख या उससे ज़्यादा होता है, तो कोई नॉन-मेंटेनेंस शुल्क नहीं लगता है.
अगर ग्राहक डिजिटल रूप से ऐक्टिव हैं, तो अकाउंट खोलने की 2nd तिमाही के लिए शून्य नॉन-मेंटेनेंस शुल्क. डिजिटल ऐक्टिवेशन में अकाउंट खोलने के पहले 2 महीनों के भीतर डेबिट कार्ड ऐक्टिवेशन (ATM या POS पर), बिल भुगतान का उपयोग और नेटबैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐक्टिव करना शामिल हैं.
प्रति माह ₹2 लाख तक का या मौजूदा महीने के AMB* के 6 गुना तक, जो भी अधिक हो, उतना कैश फ्री में डिपॉज़िट करें.
एच डी एफ सी बैंक की नॉन-होम ब्रांच में मौजूदा महीने के AMB* के 6 गुना तक कैश फ्री में निकालें.
नेटबैंकिंग के माध्यम से आरटीजीएस और एनईएफटी भुगतान मुफ्त.
ME / PG / MPOS के माध्यम से तिमाही का वॉल्यूम ₹3 लाख या उससे अधिक होने पर कोई न्यूनतम बैलेंस रखना ज़रूरी नहीं होगा