ग्रुप हेड - कॉर्पोरेट बैंकिंग ग्रुप, इमर्जिंग कॉर्पोरेट्स ग्रुप एंड हेल्थकेयर फाइनेंस

श्री नीरव शाह

54 वर्षीय श्री नीरव शाह वर्तमान में एच डी एफ सी बैंक में कॉर्पोरेट बैंकिंग ग्रुप, इमर्जिंग कॉर्पोरेट्स ग्रुप एंड हेल्थकेयर फाइनेंस के ग्रुप हेड हैं.

अपनी वर्तमान भूमिका में, वे बड़े कॉर्पोरेट्स, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, मल्टी-नेशनल कंपनियों, मिड-मार्केट कॉर्पोरेट्स और उनके सप्लाई चैन पार्टनर्स के लिए बैंक के प्रोडक्ट और सेवाओं की विस्तृत रेंज के विस्तार की देखरेख करते हैं. इसके अलावा, बिज़नेस ग्रुप हेल्थकेयर सेक्टर में हॉस्पिटल, नर्सिंग होम और इक्विपमेंट फाइनेंस की आवश्यकताओं को भी पूरा करता है.

श्री शाह के पास कुल 31 वर्षों का कार्य अनुभव है, जिसमें से वे 27 वर्षों तक एच डी एफ सी बैंक के साथ जुड़े रहे हैं. वे 1999 में कॉर्पोरेट बैंकिंग ग्रुप के साथ रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में बैंक में शामिल हुए और 2020 में कॉर्पोरेट बैंकिंग ग्रुप का कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक, इमर्जिंग कॉर्पोरेट्स ग्रुप, इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस ग्रुप, रूरल बैंकिंग ग्रुप और ट्रांसपोर्टेशन फाइनेंस जैसे बिज़नेस के हेड के रूप में कार्य किया. वर्ष 2025 में उनकी भूमिका का विस्तार करके इसमें वर्तमान कार्यक्षेत्र को भी शामिल कर लिया गया.

श्री शाह ने Mumbai University से कॉमर्स में बैचलर डिग्री और फाइनेंस में मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (MMS) किया है.

अपने खाली समय में, उन्हें घूमना-फिरना पसंद है और वे स्पोर्ट्स के बहुत शौकीन हैं.