इंडिपेंडेंट डायरेक्टर

डॉ. (श्री) हर्ष कुमार भानवाला

डॉ. (श्री) हर्ष कुमार भानवाला, जिनकी आयु चौंसठ (64) वर्ष है, के पास बोर्ड गवर्नेंस एंड मैनेजमेंट, फाइनेंस, ग्रामीण विकास, टिकाऊ कृषि को प्रोत्साहन एवं समर्थन, और ग्रामीण सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के पर्यवेक्षण एवं विकास जैसे क्षेत्रों में 40 वर्षों का विशाल अनुभव है. वह बड़े संगठन में इम्पैक्ट फाइनेंस स्पेस और मानव संसाधन विकास (एचआरडी) में अच्छा-खासा अनुभव रखते हैं.

डॉ. (श्री.) भानवाला ने नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI), करनाल से डेयरी टेक्नोलॉजी में B.Sc की डिग्री ली थी. इन्होंने IIM अहमदाबाद से मैनेजमेंट में पोस्ट-ग्रेजुएशन की है और इनके पास मैनेजमेंट में Ph.D. की डिग्री भी है. उन्हें तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयम्बटूर और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च-सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज एजुकेशन, मुंबई और ICAR- नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, करनाल ने विज्ञान में मानद डॉक्टरेट प्रदान की है.

वह 18 दिसंबर, 2013 से 27 मई , 2020 तक देश के शीर्ष विकास बैंक नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) के चेयरमैन रहे. वह इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (IIFCL) में पहले एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और फिर चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर रहे. वे दिल्ली स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे हैं. हाल ही में, उन्होंने एक लिस्टेड NBFC (Capital India Finance Limited) के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में भी सेवा दी है. वह माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क (NBFC-MFI का एसोसिएशन) के डायरेक्टर भी हैं. उन्होंने बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (BIRD), लखनऊ और नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (NABCONS) के चेयरमैन के रूप में कार्य किया है.

डॉ. (श्री.) भानवाला ने सोशल स्टॉक एक्सचेंज (सितंबर 2020) में SEBI की ओर से नियुक्त टेक्निकल ग्रुप का नेतृत्व किया. वह बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 में संशोधन के बाद प्राइमरी (अर्बन) को-ऑपरेटिव बैंकों पर RBI द्वारा गठित एक्सपर्ट कमेटी के सदस्य थे. वह भारत में ग्रामीण बैंकिंग में विशेषज्ञता रखते है.

उन्होंने डिपॉज़िट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC), इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आणंद (IRMA), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट (NIBM), नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NCDC) में बोर्ड स्तर का अनुभव हासिल किया और बेयर क्रॉप साइंस लिमिटेड और आर्य कोलैटरल वेयरहाउसिंग सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में भी कार्य किया है. उन्होंने Asia-Pacific Rural and Agricultural Credit Association (APRACA) के वाइस चेयरमैन के पद पर भी काम किया है.

डॉ. (श्री.) भनवाला एक सार्वजनिक हित निदेशक और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के बोर्ड के अध्यक्ष हैं और माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क (एनबीएफसी-एमएफआईएस) के निदेशक भी हैं. 

डॉ. (श्री.) भानवाला किसी अन्य कंपनी या बॉडी कॉर्पोरेट में फुल-टाइम पोजीशन नहीं रखते हैं