श्री शशिधर जगदीशन, इकसठ (61) वर्षीय, एच डी एफ सी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं. उन्होंने 27 अक्टूबर, 2020 को पद ग्रहण किया.
उनके पास कुल तैंतीस (33) वर्षों का अनुभव है. उन्होंने भौतिकी में विशेषज्ञता के साथ विज्ञान में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी, पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड, यूनाइटेड किंगडम से इकोनॉमिक्स ऑफ मनी, बैंकिंग एंड फाइनेंस में मास्टर डिग्री रखते हैं.
1996 में श्री जगदीशन ने बैंक के फाइनेंस विभाग में मैनेजर के रूप में कार्यभार संभाला. वे 1999 में बिज़नेस हेड - फाइनेंस बन गए और वर्ष 2008 में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के रूप में नियुक्त हुए. उन्होंने बैंक के विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई सालों तक स्ट्रेटेजिक लक्ष्यों को पाने के लिए संस्थान के कार्यों में अहम भूमिका निभाते हुए फाइनेंस फंक्शन को लीड किया.
2019 में, उन्हें "बैंक के रणनीतिक बदलाव एजेंट" के रूप में नियुक्त किया गया था. बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले श्री जगदीशन बैंक के ग्रुप हेड थे और फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्सेज, लीगल और सेक्रेटरियल, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और एडमिनिस्ट्रेशन के साथ-साथ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंक्शन के प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
एच डी एफ सी बैंक के अलावा, श्री जगदीशन किसी अन्य कंपनी या बॉडी कॉर्पोरेट में डायरेक्टरशिप या फुल-टाइम पोजीशन नहीं रखते हैं.