एच डी एफ सी बैंक भारत के प्रमुख निजी बैंकों में से एक है.
हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड या एच डी एफ सी लिमिटेड भारत के उन पहले फाइनेंशियल संस्थानों में से एक था, जिसे प्राइवेट सेक्टर में बैंक स्थापित करने के लिए रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से "सैद्धांतिक" अप्रूवल मिला था. RBI द्वारा ऐसा 1994 में भारतीय बैंकिंग इंडस्ट्री के उदारीकरण की पॉलिसी के तहत किया गया था.
एच डी एफ सी बैंक का अगस्त 1994 में एच डी एफ सी बैंक लिमिटेड के नाम से गठन हुआ, जिसका रजिस्टर्ड ऑफिस मुंबई, भारत में स्थित है. बैंक ने जनवरी 1995 में एक शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक के रूप में संचालन शुरू किया.
4 अप्रैल, 2022 को भारत की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी, एच डी एफ सी लिमिटेड और भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक, एच डी एफ सी बैंक के मर्जर की घोषणा की गई थी. पिछले 45 वर्षों में, एच डी एफ सी लिमिटेड ने सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज तैयार की है, जिससे यह हाउसिंग फाइनेंस बिज़नेस में लीडर बन गया. एच डी एफ सी बैंक अपने व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के द्वारा शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए होम लोन की आसान डिलीवरी सुनिश्चित करता है. मर्जर के बाद, एच डी एफ सी बैंक एक प्रोफेशनल रूप से मैनेज किया जाने वाला संगठन है, जिसका संचालन अनुभवी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा किया जाता है और इसका कोई निश्चित प्रमोटर नहीं है. इस मर्जर से एच डी एफ सी बैंक एक वित्तीय सेवाओं के समूह में तब्दील हो जाएगा, जो अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से बैंकिंग से लेकर इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड तक वित्तीय सेवाओं की पूरी श्रृंखला पेश करेगा.
30 जून, 2026 तक, बैंक का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क 4,175 शहरों/कस्बों में 9,694 ब्रांच और 20,958 ATM पर था, जबकि 30 जून, 2025 तक 4,153 शहरों/कस्बों में 9,499 ब्रांच और 21,251 ATM थे. 50% ब्रांच अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. इसके अलावा, बैंक में 14,392 बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट हैं, जो मुख्य रूप से कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) द्वारा संचालित किए जाते हैं.
बैंक के अंतरराष्ट्रीय संचालन में पांच ब्रांच शामिल हैं, जो बहरीन, दुबई, हांगकांग और सिंगापुर में स्थित हैं, साथ ही गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में एक IFSC बैंकिंग यूनिट भी है. इसके अलावा, बैंक के अबू धाबी, दुबई, लंदन और नैरोबी में चार प्रतिनिधि कार्यालय भी हैं.
अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
एच डी एफ सी की विरासत
CSR
मिशन और मूल्य
पूंजी संरचना
CBoP और टाइम्स बैंक का विलय
वितरण नेटवर्क
तकनीक
MOGO - हमारा म्यूज़िकल लोगो