अगर आप चाहते हैं कि आपका फिक्स्ड डिपॉज़िट बिना रुकावट के जारी रहे, तो आप ऑटो-रिन्यूअल सेटिंग को आसानी से मैनेज कर सकते हैं.

फिक्स्ड डिपॉज़िट के ऑटो रिन्यूअल के लाभ
ऑटो रिन्यूअल को मैनेज करने के चरण:
FD ऑटो रिन्यूअल अपडेट के लिए आवश्यकताएं
महत्वपूर्ण जानकारी:
1. निवेश में निरंतर वृद्धि:
ऑटो रिन्यूअल से यह सुनिश्चित होता है कि आपके निवेश पर बिना किसी रुकावट के ब्याज अर्जित होता रहे. जब आपकी FD मेच्योर हो जाती है, तो उसे ऑटोमैटिक रूप से उसी अवधि के लिए रिन्यू कर दिया जाता है, जिससे आपको कंपाउंडिंग ब्याज का लाभ मिलता है. इसका मतलब है कि आपका पैसा बिना आपके किसी प्रयास के बढ़ता रहता है.
2. सुविधाजनक:
निवेश को मैनेज करने में समय लग सकता है. ऑटो-रिन्यूअल से फंड को मैनुअल रूप से दोबारा निवेश करने की ज़रूरत नहीं पड़ती और यह प्रक्रिया आसान बन जाती है. ऑटो रिन्यूअल सेट करने के बाद, सब कुछ बैंक संभालता है और आपको मैच्योरिटी की तारीखें याद रखने या नए डिपॉज़िट शुरू करने की चिंता नहीं करनी पड़ती है.
3. फंड को बेकार पड़े रहने से बचाता है:
जब कोई फिक्स्ड डिपॉज़िट मेच्योर हो जाता है और उसे रिन्यू नहीं किया जाता है, तो वह पैसा आमतौर पर आपके सेविंग अकाउंट में चला जाता है, जिस पर आमतौर पर कम ब्याज दर मिलती है. ऑटो रिन्यूअल इस स्थिति को रोकता है, और सुनिश्चित करता है कि आपके पैसे पर अधिक रिटर्न मिलता रहे.
4. फाइनेंशियल अनुशासन बनाएं रखो:
ऑटो रिन्यूअल वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में मदद करता है. क्योंकि फंड ऑटोमैटिक रूप से दोबारा निवेश हो जाते हैं, इसलिए आपके द्वारा इन्हें निकालकर खर्च करने की संभावना कम होती है. यह लॉन्ग-टर्म वित्तीय प्लानिंग के लिए विशेष रूप से लाभदायक है.
फिक्स्ड डिपॉज़िट के ऑटो-रिन्यूअल के कई लाभ हैं, जिसमें आपके निवेश में लगातार बढ़ोतरी, सुविधा और वित्तीय अनुशासन शामिल हैं. यह सुनिश्चित करता है कि आपका पैसा आपकी लगातार निगरानी के बिना आपके लिए काम करता रहे. यह समझकर कि ऑटो-रिन्यूअल कैसे काम करता है और इसके क्या लाभ हैं, आप अपने फिक्स्ड डिपॉज़िट को बेहतर तरीके से मैनेज करने के बारे में सही निर्णय ले सकते हैं.
FD का ऑटो रिन्यूअल मैनेज करें
नेट बैंकिंग में लॉग-इन करें > डिपॉज़िट पर जाएं