banner-logo

अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 की अवधि के दौरान ग्राहक को ऑफर की जाने वाली दरें

 

प्रोडक्ट न्यूनतम IRR अधिकतम IRR औसत IRR
सरकार प्रायोजित लोन 4.99% 21.5% 13.25%

 

अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 अवधि के दौरान ग्राहक को प्रदान की जाने वाली वार्षिक प्रतिशत दर

 

प्रोडक्ट न्यूनतम APR अधिकतम APR औसत APR
सरकार प्रायोजित लोन 5.50% 24.00% 14.75%

 

डिस्क्लेमर: नियम व शर्तें लागू. सरकार द्वारा प्रायोजित स्कीम लोन अप्रूवल एच डी एफ सी बैंक लिमिटेड के विवेकाधिकार पर हैं और बैंक की आवश्यकताओं के अनुसार डॉक्यूमेंटेशन और सत्यापन के अधीन हैं. ब्याज दरें परिवर्तन के अधीन हैं. कृपया मौजूदा ब्याज दरों के लिए अपनी RM या नज़दीकी बैंक ब्रांच से संपर्क करें.

कामयाबी की कहानियां

हमारी सफलता की कहानियों पर एक नज़र डालें

ग्राहक ने बताया कि शुरुआत में वह सड़क किनारे कुछ टोकरियों में फलों (मौसमी) को बेचकर बिज़नेस कर रहे थे. इस स्कीम और समय पर लोन प्रदान करने में बैंक के सहयोग से उन्‍हें बिज़नेस को बढ़ाने और उस क्षेत्र में अपना खुद का स्टॉल (स्थायी कार्ट) स्थापित करने में मदद मिली. PM स्वनिधि लोन एप्लीकेशन की सभी 3 किश्‍तों को प्रोसेस करने में बैंक ने बहुत सहयोग दिया. उनकी दैनिक आय ₹ 300/- प्रति दिन से बढ़कर लगभग ₹ 1,500/- प्रति दिन हो गई है

फल विक्रेता (रोडसाइड स्टॉल) - हेबल, मैसूर - कर्नाटक

ग्राहक पिछले 10 वर्षों से पानी पुरी का स्टॉल लगाकर फास्ट फूड बिज़नेस कर रहे थे. PM स्वनिधि लोन से ग्राहक को अपना बिज़नेस बढ़ाने में मदद मिली, उन्होंने इन पैसों का निवेश नया कार्ट (ठेला) खरीदने के लिए किया ता‍कि वह अपने मौजूदा बिज़नेस को बढ़ा सकें. उन्होंने अपने नए कार्ट में नया फास्ट फूड आइटम बेचना भी शुरू किया और समय पर लोन प्रदान करने में बैंक के सहयोग के कारण बिज़नेस को बढ़ाने और उस क्षेत्र में अपना खुद का स्टॉल (स्‍थाई कार्ट) लगाने में मदद मिली. उन्होंने बिना किसी डॉक्यूमेंटेशन के समय पर लोन प्रक्रिया पूरी करने में बैंकों द्वारा दिए गए सभी सहयोग की सराहना की. उनका दैनिक बिज़नेस ₹2,000/- प्रति दिन से बढ़कर लगभग ₹4,500-6,000/- प्रति दिन हो गया है

फास्ट फूड विक्रेता (रोडसाइड स्टॉल) -जमशेदपुर,झारखंड

एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम शुरू करने वाले ग्राहक ने लकड़ी के छोटे औजार बनाने वाली यूनिट के साथ अपना फै‍मिली बिज़नेस स्थापित कर लिया. उन्होंने PM स्वनिधि लोन से प्राप्त राशि का निवेश बिज़नेस के सेटअप में किया और लकड़ी के औजार बनाने की अपनी यूनिट शुरू की. इससे उन्हें पहले मिलने वाली अनिश्चित दैनिक मजदूरी की तुलना में एक स्थिर आय प्राप्त करने में मदद मिली. एच डी एफ सी बैंक के लोन से उन्हें बच्चों की बेहतर शिक्षा के साथ एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने में मदद मिली. अब उन्हें अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए समय पर स्कूल फीस जमा करने को लेकर चिंता नहीं है.

फैमिली वुडन टूल मेकिंग यूनिट- विरुधुनगर, तमिलनाडु

ग्राहक बस स्टैंड के पास जूते-चप्पल बेचते हैं. PM स्वनिधि लोन ने ग्राहक को स्टॉक बढ़ाने में मदद की. अब, बैंक से मिले फाइनेंस के कारण, अधिक ब्याज पर उधार नहीं लेना पड़ता है. उन्होंने बिना किसी डॉक्यूमेंटेशन के समय पर लोन प्रक्रिया पूरी करने में बैंकों द्वारा दिए गए सभी सहयोग की सराहना की. ग्राहक ने बैंक द्वारा समय पर दी गई अच्छी सेवा की सराहना की और स्वनिधि लोन उनके बिज़नेस के लिए बहुत मददगार साबित हुआ.

फुट वियर विक्रेता -अहमदाबाद, गुजरात

कस्टमर कपड़े बेचने का बिज़नेस चला रहे थे और लोन मिलने के कारण उन्‍हें सिलाई के बिज़नेस को बढ़ाने में मदद मिली. ग्राहक ने लोन की राशि का उपयोग मशीन खरीदने और कपड़ों के अतिरिक्त स्टॉक खरीदने के लिए किया. ग्राहक ने डिजिटल डिस्बर्समेंट के माध्यम से लोन एप्लीकेशन की सभी 3 किश्तों को प्रोसेस करने और प्राप्त करने में सहयोग देने के लिए बैंक कर्मचारियों को धन्यवाद दिया. उनकी दैनिक आय ₹ 500/- प्रति दिन से बढ़कर लगभग ₹ 1,300/- प्रति दिन हो गई है .

सिलाई और कपड़ा बिज़नेस - अशोक नगर, शिवमोगा, - कर्नाटक

ग्राहक पिछले 7 वर्षों से रेडीमेड कपड़ों का बिज़नेस कर रहे थे. ग्राहक ने लोन फंड का निवेश बिज़नेस का और विस्तार करने में किया और बिज़नेस को आगे बढ़ाया. ग्राहक बैंक द्वारा किसी डॉक्यूमेंट के बिना लोन डिस्बर्समेंट की आसान प्रक्रिया से बहुत खुश हैं. PM स्वनिधि लोन से ग्राहक की कुल आय में वृद्धि हुई है और उनके परिवार की जीवनशैली बेहतर हुई है, आय बढ़ने के कारण अब वे अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्राइवेट स्कूलों में भेज पा रहे हैं

कपड़ों का बिज़नेस -बांदीपोरा, जम्मू और कश्मीर.

ग्राहक ने शुरुआत में कुछ टोकरियों में सब्जियां बेचने के साथ एक छोटा सा सब्जियों का बिज़नेस शुरू किया था. PM स्वनिधि लोन स्कीम के तहत, उन्हें अपना वर्किंग कैपिटल बढ़ाने और एक अच्‍छा स्टॉल स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त हुई. वे अपने स्टॉक को बढ़ाने, अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने और अधिक स्थिर तरीके से अपना बिज़नेस चलाने में सक्षम बने. उनकी दैनिक आय में लगभग ₹300 प्रति दिन से बढ़कर लगभग ₹900 प्रति दिन की उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिससे उनकी संपूर्ण आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ.

सब्जी विक्रेता - लखनऊ - UP

ग्राहक ने बताया कि उनके पास बिज़नेस के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं था. स्वनिधि स्कीम के तहत समय पर सभी 3 किश्तें प्रदान करने में बैंक के सहयोग के कारण उन्हें मोबाइल की दुकान के सामने डेस्क स्पेस प्राप्त करने में मदद मिली. इस अनुदान से विभिन्न प्रकार के वॉल क्लॉक और उनकी मरम्मत के लिए टूल्स का अधिक स्टॉक खरीदने में मदद मिली. उनकी दैनिक आय ₹ 200/- प्रति दिन से बढ़कर लगभग ₹ 1,200/- प्रति दिन हो गई है

घड़ी और वॉल क्लॉक रिपेयर शॉप (रोडसाइड शॉप) - M G रोड, नासिक - महाराष्ट्र

विशेषताएं

  • कोलैटरल-फ्री लोन: कोलैटरल की आवश्यकता बिना लोन देने के ऑफर से पहली बार उधार लेने वाले लोगों के लिए क्रेडिट सुलभ हो जाता है.
  • सुविधाजनक लोन राशि: स्कीम और बिज़नेस की ज़रूरतों के आधार पर ₹10,000 से ₹2 करोड़ तक के लोन.
  • सेक्टर-विशिष्ट सहायता: स्कीम कृषि, विनिर्माण, सेवाओं और स्टार्टअप जैसे अलग-अलग क्षेत्रों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं.
  • डिजिटल एक्सेसिबिलिटी: कई स्कीम ऑनलाइन पोर्टल के साथ जुड़ी हैं जिससे एप्लीकेशन और ट्रैकिंग आसान है.

लाभ

  • उद्यमिता को बढ़ावा : स्व-रोज़गार और बिज़नेस सृजन को प्रोत्साहन मिलता है
  • आर्थिक विकास को बढ़ावा : MSME को समर्थन मिलता है जिनका जीडीपी और रोज़गार में महत्वपूर्ण योगदान होता है.
  • कौशल विकास में सहायता : PMEGP और PM विश्वकर्मा जैसी योजनाएं वित्तीय सहायता को प्रशिक्षण के साथ जोड़कर लोगों के लिए रोज़गार पाना आसान बनाती हैं.