Women Savings Account

एच डी एफ सी बैंक का GIGA Eco सेविंग अकाउंट

अपनी लाइफस्टाइल के अनुकूल अकाउंट के साथ अपनी गिग सेविंग बढ़ाएं
 

  • विशेष रूप से गिग वर्कर्स के लिए सेविंग अकाउंट
  • Zomato डिलीवरी पार्टनर के लिए कोई न्यूनतम बैलेंस* आवश्यक नहीं है (पात्रता मानदंड लागू) 
  • केवल ₹99/- के शुरुआती डिपॉज़िट के साथ अपना GIGA Eco सेविंग अकाउंट खोलें
  • एच डी एफ सी बैंक मोबाइल ऐप या WhatsApp का इस्तेमाल करके कहीं से भी अपने मोबाइल पर अकाउंट को मैनेज करें और ट्रैक करें 

GIGA अकाउंट के साथ अतिरिक्त लाभ:
 

  • इंश्योरेंस के लाभ -  

  • निवेश - आप जब और जैसे चाहें निवेश कर सकते हैं, शुरुआत केवल ₹100 से. शुरू करने के लिए यहां क्लिक करें 
  • GIGA Business डेबिट कार्ड: यह पूरी तरह वैकल्पिक कार्ड है. GIGA डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई करें और ₹10 लाख* तक के ऑफर, डिस्काउंट और कॉम्प्लीमेंटरी पर्सनल एक्सीडेंटल डेथ कवर (पीएडीसी) का लाभ उठाएं (₹250 की वार्षिक फीस और टैक्स लागू)
पात्रता मानदंड आवश्यक डॉक्यूमेंटेशन

GIGA Eco सेविंग अकाउंट खोलने के लिए: 
 

  • भारत का निवासी,
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष,
  • एक गिग वर्कर/फ्रीलांसर

न्यूनतम बैलेंस मानदंडों की छूट के लिए *-

  • Zomato का ऐक्टिव डिलीवरी पार्टनर होना चाहिए
  • GIGA Eco सेविंग अकाउंट में हर तिमाही में Zomato से कम से कम 1 क्रेडिट प्राप्त करना होगा 
     

अपना GIGA Eco सेविंग अकाउंट ऑनलाइन खोलने के लिए आपको निम्नलिखित की आवश्यकता होगी
 

  • मान्य आधार नंबर
  • मान्य पैन
  • आपके आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर

फीस और शुल्क
 

  मेट्रो और शहरी क्षेत्र सेमी अर्बन ग्रामीण
आवश्यक औसत तिमाही बैलेंस (AQB) ₹10,000/- ₹5,000/- ₹2,500/-
नॉन मेंटेनेंस शुल्क (NMC) आवश्यक औसत तिमाही बैलेंस (AQB) से कम राशि का 6% या ₹600 (जो भी कम हो) आवश्यक औसत तिमाही बैलेंस (AQB) से कम राशि का 6% या ₹300 (जो भी कम हो)
NMC छूट 

Zomato के डिलीवरी पार्टनर के लिए NMC में छूट दी जाती है, बशर्ते 

  • Zomato का ऐक्टिव डिलीवरी पार्टनर 

  • आपके GIGA सेविंग अकाउंट में Zomato से हर तिमाही प्रति माह न्यूनतम 1 क्रेडिट होना चाहिए 

अगर उपरोक्त शर्तों को पूरा नहीं किया जाता है, तो ऊपर बताए अनुसार AQB बैलेंस बनाए रखना होगा

ऑनलाइन अपना अकाउंट खोलने के लिए आवश्यक शुरुआती डिपॉज़िट ₹99/-

GIGA Eco सेविंग अकाउंट खोलने के चरण
 

  • अपना आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर, जन्म की तारीख और पैन प्रदान करें. 
  • यहां क्लिक करके अपनी GIGA Eco सेविंग अकाउंट खोलने की प्रक्रिया शुरू करें
  • अपने मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें और सबमिट करें. 
  • नया OTP जनरेट करें और इसे सबमिट करके आधार e-KYC के साथ सत्यापित करें. 
  • स्क्रीन पर अपने सभी विवरण सत्यापित करें और 'जारी रखें' पर क्लिक करें. 
  • GIGA Eco सेविंग अकाउंट बन गया है 
  • UPI/नेट बैंकिंग के माध्यम से अपने अकाउंट में ऑनलाइन ₹99/ जमा करें/-  
  • बैंक के प्रतिनिधि के साथ वीडियो कॉल के माध्यम से वीडियो KYC (V-KYC) सत्यापन पूरा करें. 
  • आपका बैंक अकाउंट ऐक्टिवेट हो जाएगा, और आप तुरंत इसका उपयोग शुरू कर सकते हैं.

VKYC (वीडियो KYC) के लिए आसान टिप्स​

  • निम्नलिखित चीजों को तैयार रखें-

    • ओरिजिनल पैन कार्ड​
    • एक खाली सफेद कागज और नीला/काला पेन
  • अपनी एप्लीकेशन यात्रा के दौरान प्रदान किए गए स्थायी या मेलिंग एड्रेस से VKYC की शुरुआत करें​
  • VKYC के दौरान आप एप्लीकेशन प्रक्रिया में सबमिट किए गए विवरण को कन्फर्म कर सकते हैं​
  • सुनिश्चित करें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन अच्छे से काम कर रहा हो​
  • सुनिश्चित करें कि आप जिस कमरे में बैठे हैं, वहां अच्छी रोशनी हो​
  • VKYC लिंक 72 घंटों के लिए मान्य है​
  • सप्ताह में 7 दिन, सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक के बीच किसी भी समय कनेक्ट करें​
  • अगर 72 घंटे के बाद VKYC पूरा नहीं होता है,​

    • V-KYC लिंक को दोबारा ट्रिगर करने के लिए बैंक की ब्रांच से अनुरोध करें​
    • KYC और अकाउंट ऐक्टिवेशन पूरा करने के लिए ब्रांच में जाएं

सामान्य प्रश्न

GIGA Eco सेविंग अकाउंट खोलने के लिए बस यहां क्लिक करें. 

ऑनलाइन अकाउंट खोलने के लिए आपको इनकी आवश्यकता होगी:

  • मान्य आधार नंबर

  • मान्य पैन 

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर 

आवश्यक औसत तिमाही बैलेंस (AQB) AQB नॉन-मेंटेनेंस शुल्क
मेट्रो/शहरी क्षेत्र : ₹10,000 आवश्यक औसत तिमाही बैलेंस (AQB) से कम राशि का 6% या ₹600 (जो भी कम हो)
अर्ध-शहरी क्षेत्र ₹5,000/ ग्रामीण क्षेत्र : ₹2,500 आवश्यक औसत तिमाही बैलेंस (AQB) से कम राशि का 6% या ₹300 (जो भी कम हो)

कृपया ध्यान दें, कोई न्यूनतम बैलेंस आवश्यकता नहीं होने के मानदंड नीचे दिए गए हैं - 

  • आपको Zomato का ऐक्टिव डिलीवरी पार्टनर होना चाहिए 

  • आपके GIGA Blue सेविंग अकाउंट में Zomato से हर तिमाही में प्रति माह न्यूनतम 1 क्रेडिट होना चाहिए 

डिलीवरी पार्टनर जैसे गिग वर्कर्स के लिए खास तौर पर GIGA Eco सेविंग्स अकाउंट बनाया गया है.

GIGA Eco सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर आपके अकाउंट बैलेंस के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. एच डी एफ सी बैंक अकाउंट होल्डर्स को आकर्षक ब्याज दरों का लाभ मिलता है, जिसमें ब्याज की राशि तिमाही में क्रेडिट की जाती है. लेटेस्ट लागू दरें देखने के लिए यहां क्लिक करें.

GIGA Business डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आपको नज़दीकी ब्रांच में जाना होगा या फिर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. कृपया ध्यान दें, कार्ड जारी करने का शुल्क और ₹250/- का वार्षिक शुल्क लागू होगा.

हां, जॉइंट नाम पर अकाउंट खोला जा सकता है, लेकिन अकाउंट में अन्य नाम जुड़वाने के लिए आपको नज़दीकी ब्रांच में जाना होगा.

कोई क्रेडिट नहीं होने पर, आपको ऊपर बताए अनुसार औसत तिमाही बैलेंस (AQB) बनाए रखना होगा अन्यथा AQB नहीं रखने पर नॉन-मेंटेनेंस शुल्क लागू होंगे.

अपना अकाउंट खोलने के लिए एच डी एफ सी बैंक की किसी भी ब्रांच में जाएं और ID और एड्रेस प्रूफ के अन्य प्रमाण जमा करें. आमतौर पर स्वीकार किए जाने वाले ID और एड्रेस प्रूफ इस प्रकार हैं: 

  • मान्य पासपोर्ट (ID और एड्रेस प्रूफ) 

  • भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर पहचान पत्र (ID और एड्रेस प्रूफ)

  • मान्य स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (ID और एड्रेस प्रूफ)