श्री मयूरेश आप्टे एच डी एफ सी बैंक में इमर्जिंग कॉर्पोरेट्स ग्रुप और हेल्थकेयर फाइनेंस के ग्रुप हेड हैं. वह बैंक के सभी प्रोडेक्ट और सेवाओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियों और निजी व सरकारी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी संभालते हैं.
श्री आप्टे के पास डेट, लायबिलिटीज़ और ट्रेड फाइनेंस में ग्राहक रिलेशनशिप को मैनेज करने का 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने बैंक में प्रोडक्ट और स्ट्रक्चर्ड फाइनेंस को भी संभाला है.
श्री आप्टे 2000 में कॉर्पोरेट बैंकिंग वर्टिकल में एच डी एफ सी बैंक के साथ जुड़े थे और फिर मॉरगेज-प्रॉपर्टी पर लोन के बिज़नेस हेड का पद संभालने से पहले उन्होंने वेस्टर्न इंडिया हेड के रूप में भी काम किया.
श्री आप्टे ने Steel Authority of India Ltd के साथ अपना करियर शुरू किया था. मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्होंने सेंचुरियन बैंक को जॉइन किया. श्री आप्टे National Institute of Technology (कोझिकोड) से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में MBA किया है.