श्री अनिल भवनानी एच डी एफ सी बैंक में ट्रांसपोर्टेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस ग्रुप के ग्रुप हेड हैं.
श्री भवानी इन्फ्रास्ट्रक्चर स्पेस (माइनिंग, रोड, पोर्ट, रेलवे आदि) में बड़ी और मध्यम कॉर्पोरेट कंपनियों तक बैंक के प्रोडक्ट और सेवाओं की विस्तृत रेंज पहुंचाने और कमर्शियल वाहन, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट कॉन्ट्रैक्टर और ट्रैक्टर सेगमेंट के लिए कस्टमाइज़्ड प्रोडक्ट उपलब्ध कराने के लिए ज़िम्मेदार हैं.
वे एक अनुभवी बैंकर हैं, जिन्हें रिटेल, SME और कॉर्पोरेट सेगमेंट सहित एसेट, क्रेडिट अंडरराइटिंग और लायबिलिटी बिज़नेस में 30 वर्षों से अधिक का बैंकिंग अनुभव है.
श्री भवनानी ने बैंक में रिटेल एसेट, होलसेल बैंकिंग, रिटेल ब्रांच बैंकिंग और कमर्शियल व रूरल बैंकिंग जैसे बिज़नेस डिवीज़न में लीडरशिप पदों पर कार्य किया है. एच डी एफ सी बैंक से जुड़ने से पहले, उन्होंने सिटी बैंक और GE कैपिटल के साथ काम किया है.
श्री भवनानी 2003 में प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग और वर्किंग कैपिटल प्रोडक्ट्स के लिए चैनल बिज़नेस के नेशनल सेल्स मैनेजर के तौर पर बैंक से जुड़े. 2005 में, उन्हें कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बिज़नेस संभालने की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी दी गई. जनवरी 2017 में, उन्हें रिटेल ब्रांच बैंकिंग हेड के पद पर प्रमोट किया गया. 2024 में, उन्होंने ट्रांसपोर्टेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस ग्रुप के हेड का पद संभाला.
श्री भवनानी ने कोलकाता विश्वविद्यालय से ऑनर्स डिग्री प्राप्त की है. वह मैराथन दौड़ में नियमित रूप से भाग लेते हैं.